Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-28

Chandil Accident News: चांडिल में अज्ञात वाहन से हुई जोरदार टक्कर में रांची निवासी की मौत

Chandil Accident News: टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग-33 फोरलेन सड़क पर चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़नेगी के पास शनिवार रात हुई सड़क हादसे में रांची निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई. व्यक्ति की पहचान, रांची के नामकुम श्रीनगर कॉलोनी निवासी पुनीत कांगड़ के रूप में हुई हैं. वे जमशेदपुर के मानगो जवाहर नगर रोड नंबर-6 में अपने रिश्तेदार के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे. 

अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर
परिजनों के साथ कार से आने के बाद वे शनिवार रात अपनी बाइक से अकेले रांची लौट रहे थे. इसी दौरान घोड़ानेगी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल चांडिल थाना पुलिस को सूचना दी और घायल को प्राथमिक सहायता देने का प्रयास किया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस से उन्हें एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

परिवार का अकेला कमाने वाला था पुनीत
पुनीत नामकुम स्थित एक निजी स्कूल में कार्यरत थे और अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे. उनके पीछे पत्नी और एक छोटा बच्चा है. चांडिल थाना की पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए जांच में जुट गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !