Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-28

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सितम ढा रहा ठंड, शाम से पहले सुलगने लगे अलाव

Jharkhand: झारखंड में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड, शीतलहरी और घने कुहासे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। राजधानी रांची में सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों को 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। यह छुट्टी केजी से लेकर 12वीं कक्षा तक के सभी छात्रों पर लागू होगी।


छुट्टी केजी से लेकर 12वीं कक्षा तक 

मौसम विभाग ने रांची को येलो जोन में रखा है। प्रशासन का कहना है कि अत्यधिक ठंड के कारण बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है, इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, जिन स्कूलों में पहले से परीक्षाएं तय हैं, वहां स्कूल प्रबंधन अपने विवेक से परीक्षा करा सकता है, लेकिन बच्चों के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना अनिवार्य होगा।

ठंडी हवाओं से जनजीवन प्रभावित

पिछले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में हालात और खराब हो गए हैं। भले ही अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई हो, लेकिन बर्फीली हवाओं ने लोगों को काफी परेशान किया है। कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला समेत कई इलाकों में सुबह से ही ठंडी हवाएं और कुहासा छाया हुआ है, जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है।

शीतलहरी को लेकर अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज भी झारखंड के कुछ जिलों में शीतलहरी का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। वहीं किसानों को सलाह दी गई है कि धूप निकलने के बाद ही खेतों में काम करें, ताकि ठंड से बचाव हो सके।

अगले दो दिनों में और गिरेगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में झारखंड के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। आज राज्य में अधिकतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

जिलों का अनुमानित तापमान 

जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
रांची 21° 6°
जमशेदपुर 24° 11°
धनबाद 21° 10°
डाल्टनगंज 19° 7°
देवघर 20° 11°
मेदिनीनगर 19° 7°
मैक्लूसकीगंज 19° 5°
मौसम विभाग ने लोगों से ठंड और कुहासे से बचाव के लिए सतर्क रहने की अपील की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !