Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-27

Jamshedpur News: संतकुटिया गुरुद्वारा में गुरु गोविंद सिंह जी का 359वां प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया

Jamshedpur: दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 359 वे प्रकाश पर्व पर संतकुटिया गुरुद्वारा साहिब,मानगो में आयोजित कीर्तन दरबार में बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षडंगी ने माथा टेक गुरु घर का आशीर्वाद लिया एवं समूह संगत को गुरु महाराज के प्रकाश पर्व की बधाई दी, गुरुद्वारा कमिटी के मीत प्रधान सरदार कमलजीत सिंह एवं सिख नौजवान सभा के मलविंदर सिंह ने कुणाल षडंगी को शाल देकर सम्मानित किया

अटूट लंगर बरताया गया

गुरुघर में सर्वप्रथम अखंड पाठ की समाप्ति हुई,उपरांत स्त्री सत्संग सभा,भाई हरमनदीप सिंह एवं भाई हरिंदर सिंह कदमा वाले ने कीर्तन गायन से संगत को निहाल किया,अरदास के उपरांत संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर बरताया गया

आज प्रकाश पर्व के मौके पर

 आज प्रकाश पर्व के मौके पर कुणाल षडंगी के साथ युवा समाजसेवी इंद्रजीत सिंह,झामुमो के युवा नेता सिमरन भाटिया उपस्थित रहे, गुरुद्वारा कमेटी के मीत प्रधान कमलजीत सिंह,हरजिंदर सिंह, सुखविन्द्र सिंह,अनूप सिंह,राजपाल सिंह,राजा भाटिया,नौजवान सभा के मलविंदर सिंह,प्रभदीप सिंह दीपू, सरबजोत सिंह जितेंद्र सिंह रिंकू,चरणदीप सिंह,स्त्री सत्संग सभा की प्रधान शरणजीत कौर,मंजीत कौर,सोनिया भाटिया, कोहिनी कौर,कमलजीत कौर आदि उपस्थित रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !