Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-27

Jamshedpur News: मानगो ठगी मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों के घर पर चिपकाया नोटिस

Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में दर्ज हुई ठगी और धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कांड संख्या 201/2025 में राहुल कुमार तिवारी उर्फ राहुल तिवारी, बबीता तिवारी, रोहित कुमार तथा माधुरी तिवारी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लंबे समय से फरार

जानकारी के अनुसार सभी आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लंबे समय से फरार हैं। इनका संभावित ठिकाना डुप्लेक्स एस-92, दयाल सिटी, छोटा गोविंदपुर, थाना परसुडीह, पूर्वी सिंहभूम बताया गया है। इसी पते पर मानगो थाना की पुलिस टीम ने पहुंचकर विधिवत गिरफ्तारी नोटिस चिपका दिया।


पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को दयाल सिटी स्थित आवास के मुख्य द्वार पर नोटिस लगाए जाने के साथ-साथ लाउडस्पीकर के माध्यम से पूरे इलाके में घोषणा भी की गई। इस घोषणा में स्पष्ट कहा गया कि आरोपी बार-बार नोटिस मिलने के बावजूद न तो पुलिस के समक्ष पेश हो रहे हैं और न ही न्यायालय में हाजिर हो रहे हैं, जिससे यह साफ होता है कि वह कानूनी प्रक्रिया से बचने का प्रयास कर रहे हैं।


कानूनी कार्रवाई तेज करने की तैयारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई तेज करने की तैयारी में है। यदि आरोपी इसी तरह फरार बने रहते हैं तो न्यायालय से अनुमति लेकर उनकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घोटाले से जुड़े वित्तीय लेनदेन और दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। मानगो थाना प्रभारी ने आरोपियों को जल्द से जल्द आत्मसमर्पण करने या न्यायालय में उपस्थित होने की चेतावनी दी है।


आम नागरिकों से अपील

इसके साथ ही पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को इन आरोपियों के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत मानगो थाना को सूचित करें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !