Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-26

Seraikela News: पेसा कानून को कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर जिले में उत्सव का माहौल, बांटे गए लड्डू

Seraikela News: झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार द्वारा पेसा कानून को कैबिनेट से मंजूरी दिए जाने और शेड्यूल जिलों में इसके लागू होने की घोषणा के बाद सरायकेला जिले में उत्सव का माहौल देखने को मिला. इस ऐतिहासिक फैसले को लेकर आदिवासी समाज और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है. 

वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो के नेतृत्व में सरायकेला स्थित बिरसा चौक पर गाजे-बाजे के साथ खुशी मनाई गई. इस दौरान लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया गया और झारखंड सरकार के प्रति आभार जताया गया. कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

इस मौके पर जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो ने कहा कि पेसा कानून के लागू होने से ग्राम सभा को सशक्त अधिकार मिलेंगे और आदिवासी क्षेत्रों में जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित होगी. उन्होंने इसे आदिवासी स्वशासन और सामाजिक न्याय की दिशा में हेमंत सरकार का ऐतिहासिक कदम बताया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !