Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-26

Jamshedpur News: टेल्को कॉलोनी में लाखों की चोरी, टाटा मोटर्स अधिकारी के क्वार्टर से 25 लाख का सामान किया चोरों ने साफ

Jamshedpur: जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत टेल्को कॉलोनी के रोड नंबर-31 स्थित क्वार्टर संख्या-3 में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। टाटा मोटर्स में कार्यरत अधिकारी भानु प्रताप सिंह के आवास को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

करीब 25 लाख रुपये मूल्य की नकदी व अन्य सामान चोरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने सुनसान घर होने का फायदा उठाते हुए ताले को तोड़ा और करीब 25 लाख रुपये मूल्य की नकदी व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब स्थानीय निवासियों की नजर टूटे हुए ताले पर पड़ी, तब इस घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची 


मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना के खुलासे के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों तक पहुंचा जा सके।

इस वारदात के बाद पूरे कंपनी क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बता दें कि इस इलाके में पुलिस गश्ती के साथ-साथ टाटा मोटर्स की सुरक्षा टीम भी नियमित रूप से पेट्रोलिंग करती है। इसके बावजूद इतनी बड़ी चोरी की घटना हो जाना सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता नजर आ रहा है।


स्थानीय लोगों की मांग 

स्थानीय लोगों ने पुलिस और टाटा मोटर्स के सुरक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए मामले की गहन जांच और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !