Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-25

Jamshedpur: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया, जिला कार्यालय पर लगाई गई प्रदर्शनी

Jamshedpur: देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं झारखंड राज्य के जनक श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने सुशासन दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया। गुरुवार को जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर अटल जी के व्यक्तित्व, कृतित्व, कविताओं और राष्ट्रनिर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अटल जी के विचारों, उनके आदर्शों और सशक्त नेतृत्व को स्मरण करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी को देश में अजातशत्रु के रूप में जाना जाता है। उनकी जयंती पर पार्टी के सभी कार्यकर्ता, चाहे वे प्रदेश स्तर के हों या बूथ स्तर के, अटल जी के विचारों और उनके सुशासन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प ले रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अटल जी के नेतृत्व में देश ने विकास और आत्मसम्मान की नई ऊंचाइयों को छुआ। उनकी दूरदर्शी नीतियां और ऐतिहासिक निर्णय आज भी राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कहा कि झारखंड अलग राज्य का निर्माण अटल जी की दूरदृष्टि और संकल्प का परिणाम है। वर्ष 1999 में दुमका में आयोजित जनसभा में उन्होंने वादा किया था कि झारखंड को अलग राज्य का दर्जा मिलेगा। केंद्र में सरकार बनते ही उन्होंने अपना वादा पूरा किया और झारखंड को अलग राज्य के रूप में स्थापित किया। 

विभिन्न मंडलों एवं बूथों पर मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101वीं की जयंती: भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी मंडलों एवं मंडल अधीन बूथों पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को पूरे श्रद्धाभाव से मनाया गया। जमशेदपुर महानगर के सभी 28 मंडलों में भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और उनके सुशासन के संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, बिनोद सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, जटाशंकर पांडेय, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, कृष्णा शर्मा काली, संजीत चौरसिया, बिनोद सिंह, अखिल सिंह, उज्ज्वल सिंह, नीलू मछुआ, सागर राय, पप्पू उपाध्याय, रंजीत सिंह, कुमार अभिषेक, आलोक वाजपेयी समेत अन्य कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !