Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-25

Karnataka Breaking: कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और कंटेनर की जोरदार टक्कर से 11 की मौत, कई अन्य लोग घायल

Karnataka: कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर हिरियुर तालुक के गोर्लट्टू गांव के पास एक निजी यात्री बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

बस में लगी तुरंत आग

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में तुरंत आग लग गई और कुछ ही पलों में वह पूरी तरह जलकर राख हो गई। बस के अंदर फंसे अधिकतर यात्रियों की मौत झुलसने से हुई। जानकारी के अनुसार बस में कुल 32 यात्री सवार थे और वह बेंगलुरु से गोकारना की ओर जा रही थी। आग फैलते ही कुछ यात्रियों ने बस से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

घायलों को तुरंत अस्पतालों में भर्ती कराया

घायलों को तुरंत हिरियुर, चित्रदुर्ग और शिरा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। इस दुर्घटना में कंटेनर ट्रक के चालक और उसके सहायक की भी मौत हो गई।

हादसे के समय उसी मार्ग पर पीछे से आ रही एक अन्य बस, जिसमें 45 स्कूली बच्चे सवार थे, वह बाल-बाल बच गई। चालक ने समय रहते सतर्कता दिखाते हुए बस को दूसरी लेन में मोड़ दिया, जिससे एक और बड़ी दुर्घटना टल गई।

मुख्यमंत्री ने विस्तृत जांच के दिए आदेश 

प्रधानमंत्री ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने का भी ऐलान किया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने हादसे को गंभीरता से लेते हुए मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि दुर्घटना के कारणों की पूरी जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !