Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-25

Nimdih Elephant Attack: नीमडीह में जंगली हाथी का हमला, तालाब किनारे जा रहे युवक को पटककर किया गंभीर घायल

Saraikela: नीमडीह प्रखंड अंतर्गत हुंडरू–पाथरडीह गांव में गुरुवार सुबह जंगली हाथी के हमले से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान 35 वर्षीय कोकिल सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह गांव के पास स्थित तालाब किनारे शौच के लिए जा रहा था, तभी अचानक एक जंगली हाथी ने उसे पटक कर हमला कर दिया।

हाथी के हमले से युवक के सिर पर गहरी चोट 

हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के वनपाल राणा प्रताप महतो मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल नीमडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।

गांव के आसपास करीब 15 हाथियों का झुंड का डेरा

घायल युवक हुंडरू–पाथरडीह गांव का ही निवासी है। वन विभाग की ओर से इलाज के लिए पीड़ित परिवार को तत्काल पांच हजार रुपये की नगद सहायता दी गई है। बताया जा रहा है कि गांव के आसपास करीब 15 हाथियों का झुंड डेरा जमाए हुए है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों से सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !