Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-25

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बढ़ी ठंड की मार, 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी

Jharkhand: झारखंड में कड़ाके की ठंड से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही ठंडी हवाओं के कारण राज्य के कई हिस्सों में तापमान तेजी से गिर रहा है। मौसम विभाग ने ठंड को देखते हुए राज्य के 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार निचले क्षोभमंडल में ठंडी हवाएं सक्रिय हैं जिसके कारण न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट हो सकती है। यह स्थिति 27 दिसंबर तक बनी रह सकती है। फिलहाल राज्य के 9 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है।

असर ज्यादा रहने की संभावना है

मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, रांची, खूंटी और बोकारो को ठंड के लिहाज से संवेदनशील बताया है। इन जिलों में शीतलहर का असर ज्यादा रहने की संभावना है।

वहीं जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 

राज्य में गुमला सबसे ठंडा जिला रहा जहां न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डालटनगंज में 6.1 डिग्री, हजारीबाग में 7.2 डिग्री और रांची में 8.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। वहीं जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !