Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-21

Chaibasa News: चाइबासा सदर अस्पताल में बच्चे का शव थैले में ले जाने के मामले में जांच पूरी

Chaibasa: चाइबासा सदर अस्पताल में बच्चे का शव थैले में ले जाने के मामले में जांच पूरी हो गई है। जांच में पता चला है कि 4 माह के कृष्ण चातोम्बा की मौत 19 दिसंबर को सदर अस्पताल में हुई थी। पिता डिम्बा चातोम्बा ने बच्चे को फिवर और लूज मोशन की शिकायत पर भर्ती कराया था। बच्चे को मलेरिया पॉजिटिव पाया गया था।  शव वाहन की व्यवस्था के लिए संपर्क किया गया, लेकिन वाहन आने में विलंब होने के कारण पिता शव को लेकर अस्पताल से चले गए। जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर परिजन इंतजार करते, तो शव वाहन मिल जाता। 

चाइबासा सदर के अनुमंडल पदाधिकारी ने जांच रिपोर्ट पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त को सौंप दी है। जांच में कहा गया है कि मृत बच्चे का नाम कृष्ण चातोम्बा है और वह ग्राम बालजोड़ी, नोवामुण्डी का रहने वाला था। वायरल वीडियो में बच्चे की उम्र चार वर्ष बतायी जा रही थी, जबकि वह मात्र चार माह का था।

बच्चे को 18 दिसंबर की शाम 5:15 बजे सदर अस्पताल चाइबासा में भर्ती कराया गया था। बच्चे को पीडियाट्रिक वार्ड में रखा गया। जांच में वह मलेरिया पॉजिटिव पाया गया। बेहतर इलाज के लिए बच्चे को एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर किया गया, लेकिन पिता द्वारा वहीं इलाज कराने की इच्छा जतायी गयी। इलाज के दौरान 19 दिसंबर को दोपहर 1:15 बजे बच्चे की मृत्यु हो गयी।

मृत्यु के बाद शव वाहन की व्यवस्था के लिए संपर्क किया गया। शव वाहन मनोहरपुर में होने की जानकारी परिजनों को देते हुए प्रतीक्षा करने के लिए कहा गया। करीब अपराह्न 4:40 बजे शव वाहन पहुंचा, लेकिन तब तक बच्चे के पिता शव लेकर अस्पताल से जा चुके थे। अन्य मरीजों की देखभाल के क्रम में बच्चे के पिता किस समय शव लेकर गये, यह पता नहीं चला। बच्चे के पिता के पास मोबाइल फोन नहीं होने के कारण उनसे संपर्क भी नहीं किया जा सका।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !