Jamshedpur: जमशेदपुर में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम तथा इसमें संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ को लेकर जमशेदपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आज दिनांक 20.12.25 को वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में कार्यालय सभागार में आयोजित की गई।
इस बैठक में पुलिस, अधीक्षक नगर की उपस्थिति में शहरी क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारियों ने भाग लिया। समीक्षा बैठक के दौरान अवैध मादक पदार्थों एवं नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की गई।
इसके साथ ही अवैध हथियारों के विरुद्ध की गई कार्रवाई तथा लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर छापामारी, गिरफ्तारी एवं बरामदगी इन तीनों बिंदुओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा न जाएं तथा आम जनता की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।