Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-20

Jamshedpur News: केबुल कंपनी मामले में नया मोड़, वेदांता के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी संघर्ष समिति

Jamshedpur: जमशेदपुर केबल कंपनी के मामले में एनसीईएलटी द्वारा वेदांता कंपनी को 3/ 01/ 2025 को एक जजमेंट में कहा गया कि केबल कंपनी का हैंडओवर कर 90 दिनों में कोर्ट को सूचित करें, इसी फैसले के विरोध में केबल कंपनी संघर्ष समिति को 45 दिनों के अंतराल के बीच अपील करने की अवधि दी गई है। जो की एनसीईएलटी के इस फैसले को चुनौती दिया जाएगा। 

हेरा फेरी कर एनसीइएलटी से करवाया

केवल संघर्ष समिति द्वारा वेदांत की फैसले के विरोध में समिति द्वारा सुप्रीम कोर्ट में अपील की जाएगी। आज के इस प्रेस वार्ता में केबल कंपनी के मजदूर समिति के वकील अखिलेश कुमार चौधरी ने बताया कि एनसीईएलटी द्वारा अवैध रूप से एवम एकतरफा इस फैसले को सुनाया गया है। वेदांता ने इस फैसले को पैसे की हेरा फेरी कर एनसीइएलटी से करवाया है। 

केबुल कंपनी का हैंडोवर नहीं लेने दिया जाएगा

अतः 45 दिनों के अंदर केबुल संघर्ष समिति द्वारा अपील की जा सकती है। वकील साहब ने बताया कि हम कुछ विशेष बिंदुओं के साथ पुनः अपील करेंगे। ताकि वेदांता कंपनी केबल कंपनी का हैंडओवर ना कर पाए। साथ ही साथ केबल कंपनी के वर्कर का 21 करोड़ 63 लाख का बकाया भी लिया जा सके इसके लिए भी अपील की जाएगी। पर किसी भी कीमत पर वेदांत को केबुल कंपनी का हैंडोवर नहीं लेने दिया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !