Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-20

West Singbhum News: मनोहरपुर में हाथी का तांडव, देर रात एक ग्रामीण को पटक-पटक कर कुचला, मौके पर ही हुई मौत

West Singbhum: पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड में हाथी के हमले से एक ग्रामीण की जान चली गई। यह दर्दनाक घटना कोयना वन क्षेत्र के अंतर्गत गिंडुग रेडादिरी टोला में देर रात लगभग 10:30 बजे घटित हुई। मृतक की पहचान गिंडुग गांव निवासी 48 वर्षीय लक्ष्मण बिंरगम के रूप में की गई है।

हाथी के वार से मरा लक्ष्मण बिंरगम

मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मण बिंरगम रात के समय अपने घर के बाहर खाना बना रहा था। तभी अचानक एक दंतेला हाथी गांव में घुस आया और उसके घर की ओर बढ़ गया। हाथी को देखकर लक्ष्मण जान बचाने के लिए घर के पीछे की ओर भागा और जोर-जोर से मदद की पुकार लगाई, लेकिन वह बच नहीं सका। हाथी ने उसे सूंड़ में लपेटकर घर के बाहर घसीटा और पटक-पटक कर कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर पर वह अकेला था, जबकि उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। सुबह जब घटना की जानकारी मृतक के छोटे भाई सुखराम बिंरगम को मिली तो उन्होंने आजसू नेता शंकर मुंडारी को इसकी सूचना दी। जिसके बाद शंकर मुंडारी के।द्वारा मनोहरपुर वन विभाग के अधिकारियों को इस मामले की सूचना दी गई। 

इलाकों में दहशत का माहौल उत्पन्न 

सूचना मिलते ही वन विभाग के वनरक्षी अभय कुमार मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया। हाथी के हमले के बाद गिंडुग गांव सहित आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

विभाग द्वारा आगे की आवश्यक कार्रवाई जारी 

ग्रामीणों ने जंगल से भटककर गांव में पहुंचने वाले हाथियों से सुरक्षा के लिए प्रशासन से ठोस और स्थायी कदम उठाने की मांग की है। इधर मनोहरपुर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। प्रशासन और वन विभाग द्वारा आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !