Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-19

Jamshedpur Crime: जमशेदपुर का शातिर अपराधी हथियारों के जखीरे के साथ चाईबासा में गिरफ्तार, बड़ी डकैती का था आरोपी

Jamshedpur: 60 गोली, दो हथियार लेकर जमशेदपुर से चाईबासा पहुंचे आरोपी बड़ाजामदा बस स्टैंड पर पुलिस दबोच लिया है. जमशेदपुर जिले के वर्मामाईंस थाना क्षेत्र के रघुवर नगर निवासी गिरफ्तार अपराधी करण कुमार महतो के पास से एक देशी कट्टा, एक स्वचलित पिस्तौल, 2 खाली मैगजीन, 7.65 एमएम का 41 गोली, 9 एमएम का 10 गोली, 8 एमएम का 9 गोली औऱ आईफोन समेत दो मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है।

अपराधियों को जेल भेजा गया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चाईबासा एसपी को गुप्त सूचना मिली कि गुवा थाना क्षेत्र में अक्टूबर में अनिल चौरसिया के घर 2.5 लाख नगद, एक सोने का ब्रेस्लेट एवं सोने का चेन हजार अज्ञात अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम देकर ले लिया था. इस संबंध में गुवा (बड़ाजामदा ओ०पी०) थाना (काण्ड सं0-45/25) में मामला दर्ज किया गया था. पूर्व में इस मामले में पांच अपराधियों को जेल भेजा गया था।

हथियार के बड़ाजामदा बस स्टैंड पर पकड़ लिया

जेल भेज गये आरोपी दीपक महतो के भतीजा करण महतो नाम का व्यक्ति घटना में प्रयुक्त हथियार गोली को वांछित राजु लोहार को देने के लिए बड़ाजामदा आने की सूचना मिली थी. सूचना पर एसडीपीओ ने विशेष टीम का गठन किया. गठित टीम कार्रवाई करते हुए करण कुमार महतो को हथियार के बड़ाजामदा बस स्टैंड पर पकड़ लिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !