Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-19

Ranchi News: रांची में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 146 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, क्यों हुआ जानें

Ranchi: रांची जिले में पुलिस प्रशासन ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 146 पुलिस पदाधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस कदम का उद्देश्य जिले के विभिन्न थानों में लंबे समय से चली आ रही पुलिसकर्मियों की कमी को दूर करना और पुलिस बल के कार्य संचालन को अधिक प्रभावी बनाना है।

विशेष रूप से किनका हुआ तबादला जानें

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विशेष रूप से उन पदाधिकारियों का तबादला किया गया है जो काफी समय से सीसीआर, पीसीआर तथा हाईवे पेट्रोलिंग जैसी ड्यूटी में तैनात थे। अब इन पदाधिकारियों को जिले के अलग-अलग थानों में पदस्थापित किया गया है, जिससे वहां के कार्यभार को संतुलित किया जा सके।


यह फेरबदल क्यों हुए जानें 

बता दें कि जिले के कई थानों में पुलिसकर्मियों की संख्या कम होने के कारण कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर नियंत्रण और मामलों की जांच में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। लगातार बढ़ते कार्यभार का असर पुलिस की कार्यक्षमता पर भी पड़ रहा था। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए विभाग ने यह व्यापक तबादला-पदस्थापन किया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !