Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-19

Jharkhand Cabinet Meeting: 23 दिसंबर को होगी हेमंत सरकार की कैबिनेट बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती मुहर

Ranchi: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने आगामी मंगलवार यानी 23 दिसंबर को राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। यह बैठक दोपहर 3 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

आधिकारिक सूचना जारी की गई 

इस संबंध में झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से आधिकारिक सूचना जारी की है। बताया गया है कि बैठक में राज्य से जुड़े कई अहम और जनहित से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की लंबित और प्रस्तावित योजनाओं पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है।

कई महत्वपूर्ण घोषणाएं होने की उम्मीद


सूत्रों के अनुसार इस बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति, प्रशासनिक सुधार, सामाजिक कल्याण से जुड़ी योजनाएं और अन्य महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों पर निर्णय लिए जा सकते हैं। राज्य सरकार की कई लंबित योजनाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें धरातल पर उतारने को लेकर भी महत्वपूर्ण घोषणाएं होने की उम्मीद जताई जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !