Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-18

Seraikela News: गम्हरिया थाना अंतर्गत जगन्नाथपुर में एक राशन दुकानदार का शव बरामद, इलाके में सनसनी

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया थाना अंतर्गत जगन्नाथपुर में एक राशन दुकानदार का शव उनके घर से बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान 45 वर्षीय ज्ञानू राय के रूप में हुई है, जो जगन्नाथपुर स्कूल के समीप रहते थे.

मिली जानकारी के अनुसार, ज्ञानू राय की पत्नी और दो बच्चे वर्तमान में बिहार के आरा (भोजपुर) जिले में अपने पैतृक घर गए हुए थे. गुरुवार सुबह जब उनके पुत्र ने बार-बार कॉल करने के बाद भी किसी तरह का जवाब नहीं पाया, तो उसने पड़ोस में रहने वाले किराएदार को इसकी जानकारी दी.

पड़ोसी ने पाया अचेत अवस्था में
किराएदार जब घर के अंदर गया, तो उसने ज्ञानू राय को अचेत अवस्था में पाया. घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना प्रभारी रामचंद्र रजक दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया.

प्रारंभिक जांच और संभावित कारण
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक नशे के आदी थे. शुरुआती जांच में संभावना जताई जा रही है कि अत्यधिक नशा या किसी बीमारी के कारण उनकी मृत्यु हुई होगी. हालांकि मौत के सटीक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !