Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-11

Jharkhand News:वीरगति को प्राप्त भारत माता के जांबाज शहीदों के लिए कांग्रेस नेता सुभाष उपाध्याय ने रखा उपवास

भारत ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। युद्ध में पाकिस्तान का हर हमला को विफल करने में सेना के जवान और सीमावर्ती क्षेत्र के आम नागरिक भी शहीद हुए हैं हम एक दिन के उपवास रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
jharkhand: भारत पाकिस्तान युद्ध में वीरगति को प्राप्त भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों, अधिकारियों एवं आम नागरिकों के मृत आत्मा के शान्ति के लिए आज कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष उपाध्याय ने एक दिन का उपवास रखा।
उपाध्याय ने कहा कि सर्वप्रथम हम सबों के लिए देश है पाकिस्तान ने भारत को युद्ध के लिए उकसाया तो भारत ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया।
पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। युद्ध में पाकिस्तान का हर हमला को विफल करने में सेना के जवान और सीमावर्ती क्षेत्र के आम नागरिक भी शहीद हुए हैं हम एक दिन के उपवास रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
उपाध्याय ने कहा कि आतंकियों ने पहलगाम में नरसंहार कर मानवता को शर्मशार करने का काम किया है 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर प्रत्येक भारतीय को झकझोर कर रख दिया है
अब आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान को सबक सिखाने का समय आ गया है हमें भारतीय सेना पर गर्व है और अटूट भरोसा है।
भारतीय सेना पकिस्तान के हमले का कड़ाई से जबाब दे रही है हम सेना के साथ है और सब कुछ कर गुजरने के लिए अमादा है। अमेरिका की मध्यस्थता में सीजफायर का ऐलान किया गया है लेकिन पाकिस्तान ने सीजफायर का उलंघन कर भारत को उकसाने का काम कर रही है हम देशवासी भारतीय सेना एवं केन्द्र सरकार को क़तरा-क़तरा देने का प्रण लेते हैं।
उपवास में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सह जिला पार्षद डॉ परितोष सिंह, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, पुर्व उपाध्यक्ष देवशरण सिंह, सेवा दल के जिलाध्यक्ष अरविंद साहु, गोविंदपुर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष नरेश गौरा, कांग्रेस नेता चंदन पाण्डेय, संदीप झा, अविनाश सिंह, संजीव नारायण, सेवा दल के टेल्को प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, परसुडीह प्रखंड अध्यक्ष सुरेश कुमार, नागेन्द्र तिवारी, युवा कांग्रेस के विजय कुमार, प्रशांत चौधरी, बालाजी भगत, संजय उपाध्याय समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !