Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-11

Pimple Problem Solution: गर्मियों में बार-बार परेशान कर रहे हैं पिंपल्स, लड़किया ही नहीं लड़के भी करे ये उपाए

वास्तव में, ज्यादा पसीना आने के कारण आपके पोर्स बंद या संकुचित हो सकते हैं, जिसके कारण आपको एक्ने ब्रेकआउट हो सकते हैं। मगर परेशान न हों, क्योंकि इनका समाधान आपकी रसोई में ही है।

pimple problem solution: गर्मियां और स्किन प्रोब्लम्स (Summer skin problems) एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। गर्मियों का मौसम आते ही आपकी त्वचा अजीब तरह से रिएक्ट करने लगती है। हीट एक्सपोजर आपकी त्वचा को ड्राई, रेड और इर्रिटेट कर सकता है। वास्तव में, ज्यादा पसीना आने के कारण आपके पोर्स बंद या संकुचित हो सकते हैं, जिसके कारण आपको एक्ने ब्रेकआउट हो सकते हैं।

मगर परेशान न हों, क्योंकि इनका समाधान आपकी रसोई में ही है। आइए जानें उन घरेलू उपायों  के बारे में जो एक्ने, पिंपल और ब्रेकआउट की छुट्टी कर सकते हैं।

पिंपल्स के कारण और इनके उपचार के बारे में जानने के लिए हेल्थ शॉट्स ने बात की एशियन हॉस्पिटल फरीदाबाद, हरियाणा के सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ अमित बांगिया से।

उन्होंने कुछ ऐसे बेहतरीन घरेलु उपाय सुझाए जो न सिर्फ आपके एक्ने को ठीक करने में मदद करेगा, बल्कि आपकी पूरी स्किन हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं।

 एलोवेरा जेल एक हर्बल मैजिक की तरह है, जो इन गर्मियों में कई तरह की स्किन प्राेब्लम्स में मदद कर सकता है। बरसों से एलोवेरा इनका प्रभावी उपचार रहा है। डॉ बांगिया के अनुसार,  यह एक नेचुरल एंटिबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लामेंटरी गुणों से भरपूर है। इसलिए इससे जलन और साइड इफैक्ट की बहुत कम संभावना होती है।

इसका उपयोग करने के लिए एक बाउल में 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल, 1 बड़ा चम्मच शहद और 1 चम्मच दालचीनी लें। इन सभी चीजों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इसे अपनी स्किन पर रोज लगाएं। यह सभी इन्ग्रेडिएंट्स एंटीबैक्टीरियल और सूदिंग होते है। जब एक साथ मिलाए जाते है, तो एक-दूसरे के पूरक की तरह काम करते है और एक्ने के लिए एक उपयोगी रेमेडी बन जाते हैं।

हल्दी एक बेहतरीन मसाला है। जब बात त्वचा की हो तो इसके एंटीइंफ्लामेंटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण मुहांसे को दूर करने में मदद करते हैं। वास्तव में, यह आपके चेहरे से दाग, धब्बे और झाइयों को कम करके आपके चेहरे पर ग्लो लाता है।

इसका उपयोग करने के लिए एक साफ और सूखी कटोरी में एक चुटकी आर्गेनिक हल्दी पाउडर लें, और इसमें एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं।
इसे अच्छी तरह मिलाएं और इसमें 3-4 बूंद केस्टर ऑयल की मिलाएं।
इस मिश्रण को 10-15 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
फिर अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 20 मिनट तक के लिए अपने चेहरे पर लगाएं रखें फिर धो लें।

 सेब का सिरका शाकलाका बूम-बूम वाली पेंसिल” की तरह काम करता है। क्योंकि यह जादू की तरह काम करता है। डॉ बांगिया का कहना है, “ एसीवी में ऑर्गेनिक एसिड जैसे कि सिट्रिक एसिड होता है, जो प्रोपियोनिबेक्टेरियम एक्ने और एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारने में मदद करते हैं।

लेकिन आपको इस प्रोडक्ट के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की जरुरत है, क्योंकि यह कई लोगों में जलन पैदा कर सकता है। इसलिए हमेशा पैच टेस्ट जरुर करें और इसे लगाने से पहले पानी मिलाकर पतला जरुर कर लें।

सदियों से नीम  को स्किन हीलिंग रेमेडी के रुप में इस्तेमाल किया जा रहा है। नीम में विटामिन, कैल्शियम, एंटीऑक्सिडेंट, एंटीबैक्टीरियल प्रोपर्टीज अधिक होती हैं। जो इसे गर्मियों के दौरान ब्रेकआउट रोकने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बनाती हैं।

इतना ही नहीं, यह एक नेचुरल एंटिबैक्टीरियल है, जो त्वचा को मॉइश्चराइज करने और कोलेजन की उत्पादकता बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही आपके चेहरे पर हेल्दी ग्लो बनाए रखता है।

इसे इस्तेमाल करने के लिए मुठ्ठी भर नीम की पत्तियां 5 कप पानी में डालकर धीमी आंच पर एक घंटे तक उबालें, इसे रात भर के लिए छोड़ दें।
अगली सुबह पानी को छानकर इन पत्तियों का पेस्ट बना लें।
अब इसे इफेक्टिव एरिया पर लगाएं। 15-20 मिनट तक लगा रहने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें।

चंदन के पेस्ट का इस्तेमाल पिंपल्स, एक्ने, फोड़ें-फुंसियों के ट्रीटमेंट के लिए किया जा सकता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट अधिक होते हैं, जो रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। साथ ही चंदन अपनी हीलिंग प्रोपर्टीज के लिए जाना जाता है, जो आपको निशान, काले धब्बे, से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है।

आप इसका इस्तेमाल स्किन इमप्योरिटिज को दूर करने और इवन स्किन टोन पाने के लिए कर सकती है।
इसका इस्तेमाल करने के लिए 3 बड़े चम्मच चंदन पाउडर, 1 बड़ा चम्मच दालचीनी पाउडर, आधा चम्मच मेथी पाउडर, नींबू का रस और शहद की कुछ बूंदे मिलाकर पेस्ट बनाएं।
यह एक स्टिकी पेस्ट बनना चाहिए। अब इसे सिर्फ पिंपल्स और एक्ने पर लगाएं और कुछ घंटे या रात भर के लिए रहने दें।
बाद में सादा पानी से धो लें।

 

 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !