Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-17

West Singhbhum Murder: सनसनीखेज हत्याकांड, बोरे में मिला बुजुर्ग का धड़, सिर गायब

West Singhbhum: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना अंतर्गत कोतरोगढ़ा गांव से बुधवार को एक बेहद सनसनीखेज और भयावह हत्या का मामला सामने आया है. जहां गांव के समीप एक व्यक्ति का धड़ कटा शव बरामद होने से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है.

धड़ को बोरे में बंद कर सुनसान इलाके में फेंक दिया गया था

 प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गोईलकेरा के सारुड़ा गांव निवासी 65 वर्षीय हरिनाथ लुगुन उर्फ मंगरा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि हत्या बेहद निर्ममता और योजनाबद्ध तरीके से की गई है. मृतक का सिर धड़ से अलग कर दिया गया था. सिर को किसी अन्य स्थान पर फेंक दिया गया, जबकि धड़ को बोरे में बंद कर सुनसान इलाके में फेंक दिया गया था.

पुलिस के पहुंचने के बाद ही स्पष्ट रूप से हत्या के कारणों का पता चल सकेगा

 शव की स्थिति इतनी भयावह थी कि उसे देखकर ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया. घटना की सूचना मिलते ही गोइलकेरा थाना की पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है. प्रथम दृश्यटा यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा माना जा रहा है हालांकि पुलिस के पहुंचने के बाद ही स्पष्ट रूप से हत्या के कारणों का पता चल सकेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !