Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-17

DC Jamshedpur Verdict: जेल में बंद आईएएस विनय कुमार चौबे की आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्वी सिंहभूम के DC कर्ण सत्यार्थी ने दिया चौबे के खिलाफ बयान

Jamshedpur: शराब घोटाला मामले में आरोपी आईएएस विनय चौबे के खिलाफ तत्कालीन उत्पाद आयुक्त वर्तमान में पूर्वी सिंहभूम के डीसी कर्ण सत्यार्थी ने भी कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया है। कर्ण सत्यार्थी का बयान एसीबी की विशेष अदालत में दर्ज किया गया। न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा ने उनका बयान कलमबद्ध कराया, इसके बाद इसे सीलबंद कर दिया गया। इससे पहले सोमवार को एसीबी ने आईएएस अधिकारी अमित कुमार का भी बयान 164 के तहत दर्ज कराया था।
एसीबी सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान कर्ण सत्यार्थी और अमित कुमार ने तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय कुमार चौबे की भूमिका के चारे में विस्तृत जानकारी दी थी। पूछताछ के दौरान दोनों अफसरों ने जो जानकारी एजेंसी को दी थी, उसी को 164 के तहत कलमबद्ध कराया गया। इसी माह एजेंसी ने कर्ण सत्यार्थी व अमित कुमार से लगातार कई दिनों तक पूछताछ की थी। एसीबी इस केस में पूर्व में तत्कालीन संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह का भी चयान 164 के तहत दर्ज करा चुकी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !