Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-16

Giridih Rail Development: गिरिडीह के रेल विकास को मिलेगी नई गति, चैंबर प्रतिनिधिमंडल की रेल मंत्री से मुलाकात, प्रमुख मांगों पर सकारात्मक आश्वासन

Giridih: गिरिडीह जिले के रेलवे विकास को गति देने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल हुई। गिरिडीह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw से नई दिल्ली में मुलाकात कर क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख रेल आवश्यकताओं पर सार्थक चर्चा हुई।


 हावड़ा–गया वंदे भारत को न्यू गिरिडीह होकर, देवघर–वाराणसी वंदे भारत को न्यू गिरिडीह–कोडरमा मार्ग से,  नई दिल्ली–गोड्डा वंदे भारत के संचालन, न्यू गिरिडीह में रैक प्वाइंट विस्तार, महेशमुंडा रैक प्वाइंट निर्माण, रेल लाइन दोहरीकरण एवं यात्री सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण जैसे विषय प्रमुखता से रखे गए, जिन पर सकारात्मक आश्वासन प्राप्त हुआ।

बेहतर रेल अवसंरचना से उद्योग विकास के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है

बेहतर रेल अवसंरचना से उद्योग, व्यापार, खनिज परिवहन, धार्मिक पर्यटन और रोज़गार को नया प्रोत्साहन मिलेगा। क्षेत्र के समग्र विकास के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !