Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-16

MANREGA: मनरेगा से गांधी नाम हटाने का विपक्ष का जबरदस्त विरोध, पुरानी संसद के पोर्च पर चढ़कर किया प्रदर्शन

Delhi: केंद्र सरकार के मनरेगा का नाम बदलकर जी राम जी करने पर विपक्ष सरकार के खिलाफ लामबंद हो गया है. सदन के भीतर जहां सभी विपक्षी सांसद नाम बदलने के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और वेल में आकर विरोध करने लगे. वहीं, संसद के बाहर आज कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने पुरानी संसद के पोर्च पर चढ़कर प्रदर्शन किया. सभी सांसद महात्मा गांधी अमर रहे के नारे लगा रहे थे. 

6 सांसदों ने किया विरोध

गौतलब है कि केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) लाने वाला बिल लोकसभा में पेश किया है. विपक्ष इसका नाम बदलने को लेकर लाल है. 

सांसदों के प्रदर्शन का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है

विपक्षी सांसद संजना जाटव, कुमारी शैलजा, मोहम्मद जावेद, प्रणीति शिंदे, मनोज राम और ज्योत्स्ना महंत ने पुरानी संसद भवन (अब संविधान सदन) के पोर्च पर चढ़कर प्रदर्शन किया. सांसदों के प्रदर्शन का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !