Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-11

Jamshedpur Dead Body Found Hanging: पोटका में संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटका मिला शव, हत्या की आशंका

पोटका थाना क्षेत्र के सरमोंदा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां डंपर चालक माधव सरदार (51 वर्ष) का शव पेड़ से लटका मिला।

Jamshedpur: पोटका थाना क्षेत्र के सरमोंदा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां डंपर चालक माधव सरदार (51 वर्ष) का शव पेड़ से लटका मिला। घटना रविवार तड़के लगभग 4 बजे की बताई जा रही है। माधव सरदार के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर उद्भेदन की मांग की है।

 
घटना के बारे में जानकारी
 
माधव सरदार सरमोंदा गांव का निवासी था और वह विगत कई दशकों से वाहन चालक का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार सुबह वह अपने कार्य से निकला था, लेकिन गाँव के कुछ दूरी पर ही जुड़ी डूंगरी के समीप उसका शव गमछे के सहारे पेड़ से लटकता ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पोटका पुलिस को दी।
 
पुलिस जांच में जुटी
 
सूचना मिलते ही पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने शव को पेड़ से उतार पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है और मामले के विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस प्रकार माधव का शव गमछे के सहारे पेड़ पर टांग दिया गया है, उससे स्पष्ट प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है।
 
परिजनों की मांग
 
माधव सरदार के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर उद्भेदन की मांग की है। परिजनों का कहना है कि माधव एक सरल किस्म का इंसान था और उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !