Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-15

Indian Railway Recruitment 2025: रेलवे में ग्रुप डी की बंपर भर्ती, 22 हजार से अधिक पदों पर होगी बहाली

Indian Railway: रेलवे की आरआरबी ग्रुप डी भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेल मंत्रालय ने लेवल-1 (ग्रुप डी) के अंतर्गत देशभर में 22,000 से अधिक पदों पर भर्ती को हरी झंडी दे दी है। यह भर्ती विभिन्न रेलवे जोनों में की जाएगी, जिससे लाखों अभ्यर्थियों को रोजगार का सुनहरा अवसर मिलेगा।
11 कैटेगरीज में होगी भर्ती, ट्रैक मेंटेनर के सबसे ज्यादा पद

इस नई ग्रुप डी भर्ती में कुल 11 अलग-अलग श्रेणियों के पद शामिल किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV पदों की है, जिनकी संख्या करीब 11,000 बताई जा रही है। इसके अलावा असिस्टेंट ट्रैक मशीन, असिस्टेंट ब्रिज, असिस्टेंट टीआरडी, प्वाइंट्समैन और अन्य तकनीकी व फील्ड से जुड़े पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी।

जोनवार पदों का बंटवारा भी तय

रेलवे जोनों के अनुसार पदों का आवंटन भी किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पूर्व मध्य रेलवे में लगभग 993 पद, दक्षिण पूर्व रेलवे में करीब 1199 पद स्वीकृत किए गए हैं। अन्य रेलवे जोनों में कितने पद होंगे, इसकी पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद स्पष्ट की जाएगी।

कब जारी होगा नोटिफिकेशन?

रेल मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद अब उम्मीदवारों की निगाहें RRB Group D के आधिकारिक विज्ञापन पर टिकी हैं। सूत्रों की मानें तो भर्ती का नोटिफिकेशन दिसंबर के अंतिम सप्ताह या जनवरी 2025 के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। नोटिस जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, जो पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से होगी।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

ग्रुप डी भर्ती के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य होगा। पिछली भर्ती की तरह इस बार भी ITI अनिवार्य नहीं रखी जा रही है। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु: 18 वर्ष, अधिकतम आयु: 36 वर्ष (संभावित)
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। अंतिम नियम नोटिफिकेशन में जारी होंगे।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा से लेकर मेडिकल टेस्ट तक


रेलवे ग्रुप डी में चयन की प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी

1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

2. फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)

3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)

4. मेडिकल टेस्ट


PET में क्या होगा?

फिजिकल टेस्ट के तहत पुरुष उम्मीदवारों को 35 किलो वजन के साथ 100 मीटर दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। महिला उम्मीदवारों को 20 किलो वजन के साथ 100 मीटर दूरी 2 मिनट में तय करनी होगी। इसके अलावा 1000 मीटर दौड़ भी PET का हिस्सा होगी।

10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

करीब 22 हजार से अधिक पदों पर होने वाली यह भर्ती रेलवे की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक मानी जा रही है। खासकर 10वीं पास युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन मौका है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अभी से लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट की तैयारी शुरू कर दें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !