Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-15

Jharkhand News: मुख्यमंत्री आवास में जनसंवाद, आम लोगों और जेएमएम कार्यकर्ताओं ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Jharkhand News: सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य के अलग-अलग इलाकों से पहुंचे आम नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की. इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी अपनी क्षेत्रीय और व्यक्तिगत जनसमस्याएं रखीं और उनके समाधान की मांग की. मुख्यमंत्री ने सभी बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित विषयों पर उचित पहल का भरोसा दिलाया.

इसी क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोहरदगा जिला और नगर स्तर के कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री से मिले. कार्यकर्ताओं ने सरकार की ओर से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की. इसके साथ ही संगठन से जुड़े विषयों और आगामी रणनीतियों पर भी संवाद हुआ.

मुख्यमंत्री आवास में हुई इस मुलाकात को संगठन और जनता के बीच सीधा संवाद माना जा रहा है. ऐसे संवाद के जरिए न सिर्फ समस्याओं की जानकारी सीधे सरकार तक पहुंचती है बल्कि योजनाओं की वास्तविक स्थिति और संगठनात्मक मजबूती को लेकर भी फीडबैक मिलता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !