Adityapur News: आदित्यपुर में एनआईटी जमशेदपुर के परिसर में कोल्हान क्षेत्र के पहले “जेन-जेड” (Gen-Z) डाकघर का भव्य उद्घाटन हुआ. इस आधुनिक पोस्ट ऑफिस का फीता काटकर उद्घाटन एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. डॉ. गौतम सूत्रधर और वरिष्ठ डाक अधीक्षक उदयभान सिंह ने किया.
यह डाकघर डिजिटल उपकरणों से लैस है, जो इसे तकनीकी रूप से उन्नत बनाता है. इसमें डिजिटल पेंटिंग्स, आधुनिक उपकरण और छात्र-अनुकूल स्पेस शामिल हैं. उद्देश्य सिर्फ डाक सेवाएं देना नहीं, बल्कि छात्रों को एक अनूठा अनुभव प्रदान करना है जो सरकारी दफ्तरों, जो सरकारी दफ्तरों से अलग हो. इससे डाक सेवाओं में गति और पारदर्शिता बढ़ेगी, साथ ही एनआईटी जमशेदपुर को एक आधुनिक डिजिटल हब के रूप में स्थापित किया जाएगा.
निदेशक प्रो. सूत्रधर ने कहा, "पहले की तुलना में अब परिसर में सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार हुआ है. यह नवीनीकृत डाकघर किसी कॉर्पोरेट ऑफिस जैसा है, जिससे छात्रों को इसका पूरा लाभ मिलेगा."
वरिष्ठ डाक अधीक्षक उदयभान सिंह ने बताया, "यह कोल्हान का बहुप्रतीक्षित सपना है. हम इसे सिर्फ एक डाकघर नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव बनाना चाहते हैं जो छात्रों को आकर्षित करे."
उद्घाटन समारोह में कोल्हान प्रमंडल के डाककर्मी और एनआईटी कर्मचारियों ने भाग लिया. यह डाकघर अब छात्रों की डिजिटल जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.