Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-05

Jamshedpur: रामनवमी विसर्जन को लेकर प्रशासन सतर्क: उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक ने घाटों का किया निरीक्षण, दिए सुरक्षा के पुख्ता निर्देश

Meta Description

Jamshedpur: रामनवमी विसर्जन जुलूस के मद्देनजर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में पर्व के आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने शनिवार को स्वर्णरेखा एवं खरकई नदी के प्रमुख घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 
निरीक्षण के दौरान स्वर्णरेखा घाट, पांडेय घाट, कपाली घाट, नया पुल घाट, ग्रीन पार्क घाट, विद्युत सब स्टेशन घाट, बेली बोधनवाला घाट और बड़ौदा घाट का दौरा किया गया। उपायुक्त ने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा बल की तैनाती, गोताखोर, एंबुलेंस व मेडिकल टीम की उपलब्धता जैसी तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
 
उन्होंने नगर निकाय और जुस्को को निर्देश दिया कि विसर्जन घाट तक पहुंचने वाले मार्गों की मरम्मत आपसी समन्वय से की जाए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी सुरक्षा उपायों को समय पर अमल में लाया जाए और विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु अधिकारी क्षेत्र में भ्रमणशील रहें।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने कहा कि विसर्जन के दौरान सभी नदी घाटों, प्रमुख चौक-चौराहों और जुलूस मार्गों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और बल की तैनाती रहेगी। उन्होंने अखाड़ा समितियों से अपील की कि वे जुलूस को समय पर निकालें और प्रशासन का सहयोग करें।
 
जारी संयुक्त आदेश में प्रतिनियुक्त सभी अधिकारियों को समय पर अपने ड्यूटी स्थल पर तैनात रहने और दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से पालन करने का निर्देश दिया गया है।
 
निरीक्षण के दौरान एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, डीटीओ धनंजय, कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव सहित संबंधित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !