Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-13

Delhi News: सरकार का बड़ा बयान पूरे साल हवाई किराए नियंत्रित करना संभव नहीं

Delhi: इंडिगो संकट के बाद देशभर में हवाई टिकटों के दामों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिससे यात्रियों की चिंता बढ़ गई है। बढ़ते दबाव के बीच सरकार को कुछ चुनिंदा रूट्स पर किरायों की सीमा तय करनी पड़ी, लेकिन अब सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि पूरे साल हवाई किरायों को नियंत्रित करना संभव नहीं है।

जिससे यात्रियों को लंबे समय में लाभ मिलता है

शुक्रवार को संसद में नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा कि त्योहारों और अधिक मांग के समय टिकटों के दाम बढ़ना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि एक मुक्त और प्रतिस्पर्धी बाजार ही अंततः उपभोक्ताओं के हित में होता है। जब एयरलाइन सेक्टर खुला रहता है, तो नई कंपनियों के आने और नई उड़ानों की शुरुआत का रास्ता बनता है, जिससे यात्रियों को लंबे समय में लाभ मिलता है।

यात्रियों के लिए फायदेमंद साबित होते

मंत्री ने बताया कि जिन देशों में विमानन क्षेत्र का तेज़ी से विकास हुआ है, वहां सरकारें किरायों पर कठोर नियंत्रण नहीं लगातीं। मांग और आपूर्ति के आधार पर तय होने वाले किराए ही यात्रियों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं।

हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि असाधारण परिस्थितियों में—जैसे किसी आपात स्थिति में यात्रियों का अनुचित शोषण होने पर—सरकार हस्तक्षेप कर सकती है। विमान अधिनियम केंद्र सरकार को यह अधिकार देता है कि आवश्यकता पड़ने पर हवाई किरायों की सीमा तय की जा सके।

इसका सीधा फायदा यात्रियों को मिलेगा

हवाई किरायों पर नियंत्रण की मांग से जुड़े एक निजी विधेयक पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि यदि नागरिक उड्डयन क्षेत्र का विस्तार करना है, तो उसे नियंत्रण-मुक्त रखना जरूरी है। अधिक एयरलाइंस आएंगी, प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और इसका सीधा फायदा यात्रियों को मिलेगा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !