Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-12

Jamshedpur SSP Meeting : जमशेदपुर में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 17 गिरफ्तार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर-गांजा बरामद

Jamshedpur : मादक पदार्थ एवं नशे के कारोबारियों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाते हुए जमशेदपुर पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में नशे के अवैध व्यापार को जड़ से खत्म करना और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना है।


विशेष अभियान के दौरान पुलिस की विभिन्न टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार दबिश दी। कार्रवाई के क्रम में कुल 186 पुड़िया ब्राउन शुगर, 38.12 ग्राम अफीम, 90 पुड़िया गांजा और 27 बोतल नशीली कफ सिरप बरामद की गईं। इन प्रतिबंधित पदार्थों के साथ 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच जारी है, साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वे नशा तस्करी की चेन में कितनी गहराई तक जुड़े हुए थे।


पुलिस सूत्रों ने बताया कि कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ चल रही है, ताकि नशा सप्लाई चेन के बड़े सरगनाओं तक पहुंचा जा सके। वरीय पुलिस अधीक्षक स्वयं अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। थानेवार उपलब्धियों, कार्रवाई की गति और आगे की रणनीति पर अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं।

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया है कि शहर के किसी भी हिस्से में नशे का अवैध कारोबार पनपने न पाए। साथ ही, सूचना तंत्र को मजबूत कर पुख्ता खुफिया जानकारी जुटाने पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि छोटे से छोटे नशा व्यापारी पर भी त्वरित कार्रवाई की जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि “ऑपरेशन प्रहार” आगे भी जारी रहेगा। जिन इलाकों में नशे के कारोबार की शिकायतें मिल रही हैं, वहां विशेष निगरानी बढ़ाई जा रही है। साथ ही, जमशेदपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी नशे के अवैध व्यापार की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को इस गंभीर खतरे से बचाया जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !