Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-12

Jamshedpur News: डिमना लेक चांडील डेम और नदियों में प्रवासी पक्षियों का आगमन से जलाशय हुआ रौनक

Jamshedpur: जमशेदपुर डिमना लेक, चांडील डेम और नदियों के किनारे इन दिनों दिख रहे कई विदेशी पक्षी,डैम और नदियों के बढ़ा रहें रौनक। सर्दियों की शुरुआत के साथ जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में प्रवासी पक्षियों का आगमन तेज हो गया है। चांडिल डैम, डिमना लेक, खरकई और सुवर्णरेखा नदी किनारे इन दिनों विदेशी पक्षियों की कई प्रजातियां दिखाई दे रही हैं।

लंबी दूरी तय कर यहां पहुंचे हैं

इस सर्दी में एक दर्जन से अधिक विदेशी प्रजातियों के पक्षियों का आगमन हुआ है। ये पक्षी हर साल की तरह इस साल भी यूरोप, अफ्रीका, साइबेरिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सहित कई दूर देशों से लंबी दूरी तय कर यहां पहुंचे हैं। 

लंबी उड़ान भरकर अपने वतन लौट जाएंगे

इनमें यूरेशियन विगॉन, ग्रेट क्रेस्टेड ग्रीब, रूडी शेल्डक, साइबेरियाई रूबी गला, ब्लू-फ्रंटेड रेडस्टार्ट, कॉमन कूट, गुच्छेदार बत्तख, जैसी सुंदर प्रजातियां शामिल हैं। इन दिनों सुबह 6 बजे से ही डिमना लेक और चांडिल डैम पर बर्डवॉचर्स की भीड़ जुटने लगती है। कोलकाता, रांची, पटना से भी लोग खास तौर पर इन पक्षियों को देखने आते हैं। तो अगर आप भी प्रकृति प्रेमी हैं तो इस सर्दी में जरूर निकल पड़िए,क्योंकि ये विदेशी मेहमान फरवरी-मार्च तक ही रहेंगे। उसके बाद फिर लंबी उड़ान भरकर अपने वतन लौट जाएंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !