Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-12

Seraikela News: JMM नेता ओंकार सिंह उर्फ सन्नी सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Seraikela News: सरायकेला में झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता ओंकार सिंह उर्फ सन्नी सिंह ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने जिले में चल रही पार्टी और सिस्टम से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सन्नी सिंह को उनके सक्रिय राजनीतिक कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ना समय की जरूरत है, क्योंकि संगठन की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम होती है.

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही युवाओं की एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने की रणनीति और मजबूत की जा सके. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में युवाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है.

इस मुलाकात के दौरान राजा टुडू, रॉबिन हांसदा, रविंद्र मार्डी आदि मौजूद थे. मुख्यमंत्री की इस पहल से युवाओं में उत्साह है और वे पार्टी के साथ जुड़कर काम करने के लिए तैयार हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !