Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-11

Giridih News: सरिया को जिला बनाने की मांग तेज, त्रिभुवन मंडल के नेतृत्व में फिर धरना, सैकड़ों लोग शामिल

Giridih: सरिया को अलग जिला बनाने की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर एक बार फिर आंदोलन तेज हो गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला उपाध्यक्ष तथा सरिया जिला संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष त्रिभुवन मंडल के नेतृत्व में गुरुवार को सरिया अनुमंडल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस धरना की अध्यक्षता अशोक मंडल ने किया तथा संचालन मौलाना मुख्तार ने किया इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए।

सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंगी

धरना के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरिया क्षेत्र अंग्रेजों के जमाने से ही महत्वपूर्ण रहा है और यह जिला बनने की सभी अहर्ताएं पूरी करता है। फिर भी केंद्र और राज्य सरकार की ओर से इस मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछले कई वर्षों से लगातार धरना, प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं, लेकिन सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंगी।

प्रशासनिक सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी

त्रिभुवन मंडल ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि सरिया अनुमंडल क्षेत्र में पर्याप्त जनसंख्या, भौगोलिक विस्तार, आर्थिक क्षमता और विकास की संभावनाएं मौजूद हैं। यहां रेलवे स्टेशन, सड़क संपर्क और प्राकृतिक संसाधन हैं, जो एक स्वतंत्र जिले के लिए पर्याप्त आधार प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा सरिया से गिरिडीह जिला मुख्यालय की दूरी 72 किमी है जबकि इसी प्रखंड के गरमुंडो गांव से गिरिडीह की दूरी 100 किमी है।"सरिया को जिला बनाने से क्षेत्र का समग्र विकास होगा, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और प्रशासनिक सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। 

समय से इस मांग को लेकर संघर्ष

सरकार की उपेक्षा से यहां के लोग विकास से वंचित हैं।"धरना के बाद एक ज्ञापन अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा गया, जिसमें सरिया को जल्द से जल्द जिला बनाने की मांग की गई है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।स्थानीय लोग लंबे समय से इस मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। 

दास समेत सैकड़ों लोग शामिल 

सरिया को जिला बनाए जाने से गिरिडीह जिले के इस हिस्से में विकास की गति बढ़ेगी और प्रशासनिक सुविधाओं में सुधार होगा। फिलहाल, सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।मौके पर शंकर मंडल,रफीक अंसारी,मौलाना मुख्तार,राजू मंडल,गिरधारी पासवान,दीपक मंडल, अशोक मंडल,राजेश मंडल,सेवा दास समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !