Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-11

Lok Sabha: लोकसभा में ई-सिगरेट पीने के आरोप, अनुराग ठाकुर की बात पर स्पीकर बोले- जांच कराएंगे

Lok Sabha: लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद पर गंभीर आरोप लगाए। अनुराग ठाकुर ने स्पीकर ओम बिरला से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने की मांग की। 


मुताबिक समुचित जांच कराई जाएगी

इस पर स्पीकर ने उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी तरह के नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सदन के नियमों के मुताबिक समुचित जांच कराई जाएगी।

गंभीरता से लेते हुए स्पीकर ओम बिरला ने कहा

हिमाचल प्रदेश से निर्वाचित लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रश्नकाल के दौरान कहा, पूरे देश में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन संसद में तृणमूल कांग्रेस सांसद ई-सिगरेट पी रहे हैं, उनकी इस बात को गंभीरता से लेते हुए स्पीकर ओम बिरला ने कहा।

किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

संसदीय नियमावली के तहत इस घटना की जांच कराई जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि संसद की मर्यादा से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !