Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-11

Jamshedpur Accident: एक्सएलआरआई के पास दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में एक्सएलआरआई के पास बीती रात एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से चल रही दो बाइकें आमने-सामने से आकर इतनी जोरदार तरीके से भिड़ गईं कि दोनों वाहनों पर सवार युवक सड़क पर कई फीट दूर जाकर गिर पड़े। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

लोगों में मची हलचल

दुर्घटना होते ही आसपास मौजूद लोगों में हलचल मच गई। राहगीर और स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को संभालते हुए उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

घटना की जानकारी 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों मोटरसाइकिलें काफी तेज गति में थी, जिसकी वजह से हादसे से बचने का कोई मौका नहीं मिल पाया। टक्कर के बाद कुछ समय तक इलाके में अफरातफरी की स्थिति बनी रही और सड़क पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

पुलिस की जांच 

घटना की जानकारी मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना कैसे हुई इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि वास्तविक वजहों का पता लगाया जा सके। वहीं घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और अस्पताल प्रशासन उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !