Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-10

Jamshedpur Crime News: सोनारी में महिला पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Jamshedpur Crime News: सोनारी थाना क्षेत्र में एक महिला पर हमले के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि जब परदेशी पारा क्षेत्र में फूल तोड़ने निकली एक महिला पर हमला किया गया था.

महिला रोजाना की तरह पूजा के लिए फूल लेने निकली थी. तभी अभियुक्त ने लज्जा भंग की नियत से उस पर हमला कर दिया. विरोध करने पर उसने महिला को जोर से धक्का दे दिया जिससे उसका हाथ टूट गया. 

गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की हुई पहचान
घटना के बाद पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान की पुष्टि की. इसके बाद 22 वर्षीय सूरज बाग उर्फ डुगू को गणेश अखाड़ा खूंटाडीह से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई इस बात का संकेत है कि ऐसे अपराधों को लेकर सख्ती बरती जा रही है. सुबह की सुरक्षित मानी जाने वाली घंटों में इस तरह की घटना चिंता बढ़ाती है. इलाके में महिला सुरक्षा पर और मजबूत निगरानी की जरूरत है ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !