Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-09

Jharkhand News: झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक ने की समीक्षा बैठक, स्वच्छ व हरित विद्यालय रेटिंग पर जोर

Jharkhand: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक शशि रंजन ने सोमवार को मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार तथा स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग की समीक्षा हेतु गठित अनुश्रवण दल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे 13 दिसंबर तक चयनित सभी विद्यालयों का अनुश्रवण अनिवार्य रूप से पूरा करें, ताकि राज्य स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालयों को आदर्श रूप में प्रस्तुत किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि संपूर्ण प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाए और जिलों के अधिकारी राज्यस्तरीय टीम को हर संभव सहयोग प्रदान करें।

स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देना

बैठक में स्टार रैंकिंग प्रणाली की भी समीक्षा की गई। निदेशक ने बताया कि 90 से 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यालयों को पांच सितारा, 75 से 89 प्रतिशत अंक वाले विद्यालयों को चार सितारा, तथा 51 से 74 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यालयों को तीन सितारा रेटिंग दी जाती है। उन्होंने कहा कि रैंकिंग का उद्देश्य विद्यालयों में स्वच्छता, हरियाली, जलापूर्ति और स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देना है।

भागीदारी दिखाते हुए सराहनीय प्रदर्शन किया

मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के तहत प्रदेशभर के विद्यालयों में शुद्ध पेयजल, पृथक शौचालय, स्वच्छता व्यवहार, हाथ धोने की सुविधाएँ, पर्यावरण संरक्षण, और जलवायु परिवर्तन से संबंधित गतिविधियाँ प्राथमिकता से लागू की जा रही हैं। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और इनसिनरेटर भी लगाए गए हैं। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद व यूनिसेफ के सहयोग से राज्य के विद्यालयों में ईको क्लबों का गठन कर छात्रों को पर्यावरण जागरूकता से जोड़ा जा रहा है। राज्यभर के सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों ने इस पहल में सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए सराहनीय प्रदर्शन किया है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !