Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-08

Seraikela News: उपायुक्त ने वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र चयन के लिए की बैठक

Seraikela News: सरायकेला में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025-26 के लिए परीक्षा केंद्र चयन की जिला स्तरीय समिति की बैठक की. बैठक में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के दिशा-निर्देशों के तहत विद्यालयों की आधारभूत संरचना, सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य सुविधाओं की समीक्षा की गई. जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंडों से प्राप्त विद्यालयों की उपयुक्तता संबंधी रिपोर्टों की जांच की गई, जिसमें कक्ष क्षमता, विद्युत सुविधा, परीक्षा संचालन हेतु आवश्यक अन्य सुविधाओं का परीक्षण किया गया.

समिति ने प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर संस्तुत सूची JAC को अनुमोदनार्थ प्रेषित करने का निर्णय लिया. जिले में माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा के लिए 42 परीक्षा केंद्र तथा इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 30 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं, जिनका चयन निर्धारित मानकों एवं उपलब्ध उपयुक्तता रिपोर्टों के आधार पर किया गया है.

बैठक में सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !