Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-08

Jamshedpur News: परसुडीह के युवक से दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर हजारों की ठगी, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

Jamshedpur: जमशेदपुर के परसुडीह के मकदुमपुर मुहल्ले में रहने वाले मो. इरफान मलिक ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर अपने साथ हुई कथित ठगी का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में उन्होंने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई और पूरे घटना की विस्तृत शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।


क्या है पूरी घटना जाने

मो. इरफान के अनुसार 23 सितंबर को स्थानीय एजेंट शकील उर्फ प्याजू ने उन्हें दुबई में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाते हुए 70 हजार रुपये लिए थे। इरफान का कहना है कि एजेंट ने उन्हें एक महीने के भीतर विदेश भेजने का आश्वासन भी दिया था और इसी बहाने मकदुमपुर स्थित अपने दफ़्तर में उनका इंटरव्यू भी कराया था।

कुछ समय बाद इरफान को जानकारी मिली कि जिस कंपनी में उन्हें भेजने की बात कही जा रही थी, वह वास्तव में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को गुमराह करती है। उन्हें वहां मनचाहा काम नहीं, बल्कि सप्लायर जैसे अलग-अलग कार्यों के लिए उपयोग किया जाता है। यह जानकारी मिलते ही इरफान ने दुबई जाने से साफ इंकार कर दिया और एजेंट से अपने पैसे वापस करने की मांग की।

इरफान के आरोप

लेकिन एजेंट शकील ने रुपये वापस करने के बजाय टालमटोल शुरू कर दिया। कई बार आग्रह करने के बाद भी जब रुपये नहीं लौटाया तो इरफान ने आरोप लगाया कि शकील ने उन पर झूठा मामला दर्ज कराने की धमकी तक दी। इससे परेशान होकर इरफान ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की।

एसएसपी से न्याय की गुहार

पीड़ित युवक ने एसएसपी को दिए अपने आवेदन में पूरी घटना की जानकारी देते हुए कहा है कि वह मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह पैसे जुटा पाया था, लेकिन एजेंट की ठगी के कारण उसे आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है। अब पीड़ित की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और उससे लिए गए पूरे पैसे वापस दिलाए जाए। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !