Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-08

Baharaghora Accident: बहरागोड़ा एनएच-49 पर बाइक और पैदल युवक की जोरदार टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल

Baharaghora: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-49 के बाईपास मार्ग पर स्थित माटिहाना चौक के करीब सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा घटित हो गया। घटना इतनी अचानक हुई कि देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे में एक बाइक सवार युवक के साथ-साथ सड़क पार कर रहा एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को स्थानीय ग्रामीणों की की मदद से तुरंत उपचार के लिया अस्पताल पहुंचाया गया। अगर समय पर उपचार नहीं नहीं होता तो स्थिति खराब हो सकती थी।

घटना कैसे हुई 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोकमरा गांव के निवासी कृष्ण गोपाल राना अपनी निजी मोटरसाइकिल से किसी कार्य से जा रहे थे। वह सामान्य गति से बाईपास सड़क पर आगे बढ़ ही रहे थे कि तभी अचानक कोकमरा का ही एक अन्य युवक प्रदीप नायक सड़क पार करने लगा। घटनाक्रम इतनी जल्दी हुआ कि कृष्ण गोपाल बाइक पर अपना संतुलन खो बैठे और सामने आते ही प्रदीप नायक से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

घटना के बाद की स्थिति 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक हवा में उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना किसी देरी के स्थिति को संभालते हुए तुरंत एक निजी वाहन की व्यवस्था की और दोनों घायलों कृष्ण गोपाल राना और प्रदीप नायक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा रवाना किया। अस्पताल में चिकित्सकों की टीम फिलहाल दोनों के उपचार में जुटी हुई है। 

पुलिस की जांच जारी 

इधर हादसे की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !