Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-07

Deoghar News: देवघर के लोहारी पुल के पास अधजला शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Deoghar: देवघर से इस वक्त एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां देवीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोहारी पुल के समीप रविवार को एक व्यक्ति का अधजला शव बरामद होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने जब पुल के नीचे धुआं उठता देखा तो उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि शव को जलाने की कोशिश की गई है, जिससे पहचान छिपाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आस-पास के क्षेत्रों में पूछताछ के साथ-साथ पहचान की कोशिश कर रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के कारणों और घटना के पीछे की मंशा का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने आश्वस्त दिया है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा और दोषियों को नहीं छोड़ा जाएगा।

आम जनता से अपील 

समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि अपने आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अनजान व्यक्तियों की आवाजाही या असामान्य स्थिति दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। जागरूकता और समय से दी गई सूचना न केवल अपराध रोकने में मदद करती है, बल्कि कई बार किसी की जान भी बचा सकती है। ऐसे मामलों में अफवाहों से बचें और केवल सत्यापित जानकारी ही साझा करें, ताकि जांच में सहयोग हो और अपराधियों को कानून के हवाले किया जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !