Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-06

Jharkhand Cyber Fraud: साइबर ठगी की बड़ी घटना, चाईबासा में सेवानिवृत्त बैंककर्मी से ₹16.92 लाख की धोखाधड़ी

Jharkhand: चाईबासा के एक सेवानिवृत्त बैंककर्मी से जीवन प्रमाण पत्र अपडेट कराने के नाम पर साइबर अपराधियों ने 16 लाख 92 हजार रुपये की ठगी कर ली. पीड़ित द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद चाईबासा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की.

मामले की जांच तकनीकी शाखा के सहयोग से की गई, जिसमें लेन-देन से जुड़े तकनीकी इनपुट और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया. इसके आधार पर पुलिस टीम ने देवघर जिले में छापेमारी करते हुए एक साइबर अपराधी मो0 सकीर अंसारी को गिरफ्तार किया. आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उससे ठगी से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की संभावना है. 

साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा उपाय

चाईबासा सदर के एसडीपीओ बहामन टुटी ने बताया कि साइबर अपराधी विशेष रूप से रिटायर्ड बैंककर्मियों और पेंशनभोगियों को अपने जाल में फंसाते हैं. उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक या बैंक से जुड़ी प्रक्रिया को लेकर किसी भी व्यक्ति से अपनी निजी और वित्तीय जानकारी साझा न करें. उन्होंने कहा कि सतर्कता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !