Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-06

Jamshedpur News: श्रीवास्तव कोचिंग परिवार ने जारी की ई-बुक, जमशेदपुर के विद्यार्थियों को मिलेगी घर बैठे पढ़ाई की सुविधा

Jamshedpur: जमशेदपुर शहर के शिक्षा जगत में अग्रणी संस्थान श्रीवास्तव कोचिंग परिवार द्वारा आज बारीडीह गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय में ई-बुक का औपचारिक विमोचन किया गया।

इस अवसर पर श्रीवास्तव कोचिंग के संस्थापक जे. के. श्रीवास्तव, असिस्टेंट डायरेक्टर एवं ई-बुक के लेखक डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव, तथा कोऑर्डिनेटर सुमित श्रीवास्तव एवं रमेश प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ई-बुक के लेखक डॉ. अमित श्रीवास्तव ने कहा कि श्रीवास्तव कोचिंग पिछले 45 वर्षों से जमशेदपुर के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए समर्पित है। आधुनिक तकनीक के युग को ध्यान में रखते हुए आज विद्यार्थियों की सुविधा के लिए यह ई-बुक जारी की गई है, जिससे वह घर बैठे अध्ययन कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि कक्षा 9, 10, 11 और 12 के विद्यार्थी इस ई-बुक का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए संस्थान की ओर से एक व्हाट्सएप/मोबाइल नंबर 9334181724 जारी किया गया है, जिस पर कॉल या संदेश भेजकर विद्यार्थी इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

संस्थान के संस्थापक जे. के. श्रीवास्तव ने कहा कि जमशेदपुर के विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति को ध्यान में रखते हुए डॉ. अमित श्रीवास्तव द्वारा तैयार की गई इस ई-बुक का विमोचन किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह ई-बुक उनके अध्ययन को और अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाएगी।

कोऑर्डिनेटर सुमित श्रीवास्तव ने कहा कि श्रीवास्तव कोचिंग परिवार का सदैव लक्ष्य रहा है कि जमशेदपुर के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा मिले, ताकि वे सफलता प्राप्त कर अपने जीवन के प्रत्येक लक्ष्य को हासिल कर सकें।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि वह अवश्य इस ई-बुक का अध्ययन करें और आने वाली परीक्षाओं में इसका लाभ उठाएं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !