Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-06

Ranchi News: रांची पंडरा बाजार समिति में दीवार तोड़कर लाखों की चोरी, जमीन से सुरंग बनाकर घुसे शातिर चोर

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची स्थित पंडरा बाजार समिति में देर रात अज्ञात चोरों ने कई दुकानों में सेंधमारी कर लाखों रुपये की नकदी व बहुमूल्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार की सुबह जब व्यापारी अपनी-अपनी दुकानें खोलने पहुंचे, तो टूटे हुए दीवारों और अस्त-व्यस्त हालात को देखकर दंग रह गए। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि इतनी सुरक्षा व्यवस्था होने के बाद भी इस तरह की बड़ी चोरी हो सकती है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की छानबीन शुरू कर दी।

बाजार समिति में पहली बार ऐसी बड़ी वारदात

स्थानीय व्यापारियों के अनुसार बाजार समिति में इस प्रकार की सेंधमारी की घटना इससे पहले कभी नहीं हुई। चोरों ने बहुत योजनाबद्ध तरीके से जमीन की मिट्टी काटकर सुरंगनुमा रास्ता बनाया और सीधे दुकान की दीवार तक पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने दीवार को तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश किया और बिना किसी शोर-शराबे के पूरी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। चोरी के तरीके को देखकर पुलिस भी हैरान रह गए है, क्योंकि यह सामान्य चोरी की घटनाओं से बिल्कुल अलग प्रतीत होती है।

जमशेदपुर में भी हो चुकी है इसी प्रकार की चोरी

इस घटना ने लोगों को करीब एक दशक पहले जमशेदपुर की कृषि उत्पादन बाजार समिति में हुई एक बड़ी चोरी की याद दिला दी, जहां चोरों ने बिल्कुल इसी शैली में सुरंग बनाकर बैंक के अंदर प्रवेश किया था। उस मामले का आज तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया और मामला अनसुलझा ही रह गया। रांची की इस घटना ने भी सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की सतर्कता पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !