प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरोह के प्रमुख सदस्य और कई मामलों में वांछित बमकर चौधरी को सरायकेला-खरसावां जिले से पकड़ा गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इन दोनों की गिरफ्तारी की आधिकारिक जानकारी पुलिस शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दे सकती है।
कुख्यात बमकर चौधरी की तलाश थी कई सालों से पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार
कुख्यात बमकर चौधरी की तलाश थी कई सालों से पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार बमकर चौधरी की तलाश कई सालों से की जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, साल 2024 में प्रिंस खान गैंग द्वारा किए गए शाहबुद्दीन की हत्या के मामले में बमकर चौधरी ने ही सार्वजनिक रूप से इसकी जिम्मेदारी ली थी। तभी से वह पुलिस की प्राथमिकता सूची में था।
पुलिस अब इन दोनों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और आगे की योजनाओं के बारे में जानकारी जुटाने की तैयारी कर रही
पुलिस को यह सफलता एसएसपी प्रभात कुमार को शुक्रवार को मिली एक गुप्त सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप मिली। पुलिस पिछले दो दिनों से प्रिंस खान गैंग के खिलाफ एक विशेष अभियान चला रही थी। सूचना मिलते ही, पुलिस टीम ने शुक्रवार रात को कार्रवाई करते हुए, दोनों कुख्यात शूटरों, दीपक वर्मा और बमकर चौधरी, को सफलतापूर्वक दबोच लिया।
इस दोहरी गिरफ्तारी को प्रिंस खान गैंग के नेटवर्क और आतंक को तोड़ने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस अब इन दोनों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और आगे की योजनाओं के बारे में जानकारी जुटाने की तैयारी कर रही है।