Dumka: शुक्रवार की शाम दुमका बस स्टैंड पर एक महिला यात्री ने हाई वोल्टेज कर दिया। जानकारी के अनुसार जामताड़ा से दुमका के लिए एक बस खुली थी। बस मसलिया थाना क्षेत्र के गोलबंधा के पास पहुंची, तभी एक महिला यात्री बस में सवार हुई
महिला ने किया हाई वोल्टेज
जब बस दुमका पहुंची और बाकी यात्री अपने-अपने जगह पर उतरने लगे, तो उस महिला यात्री ने अचानक बस से उतरने से इनकार कर दिया। महिला यात्री का यह व्यवहार देखकर अन्य यात्रियों में भी तनाव फैल गया और बस स्टैंड पर हलचल बढ़ गई। महिला यात्री ने बस में ही हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया, जिससे चालक और यात्रियों की परेशानी बढ़ गई।
पुलिस मौके पर पहुंची
स्थिति की जानकारी तुरंत नगर थाना को दी गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और महिला यात्री को शांत करने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने कई बार महिला यात्री से बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन महिला यात्री आक्रामक हो गई और किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुई।
थक हार कर बस का चालक अपनी सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा के लिए बस लेकर सीधे नगर थाना पहुंच गया। महिला यात्री भी पुलिस के मार्गदर्शन में बस से उतर गई।
मामला सुलझा
इस बीच महिला यात्री के परिजन को भी सूचना कर दिया गया ल। उन्होंने महिला को समझाया और मनाया, जिसके बाद महिला यात्री शांत हुई और अपने परिजनों के साथ वहां से चली गई।