Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-06

Bihar News: तेज प्रताप यादव को लगा 3.56 वोल्ट का झटका, 3 साल से नहीं भरा बिजली का बिल, अब होगी जांच

Bihar: राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पटना के बेऊर स्थित उनके निजी आवास तेज प्रताप नगर पर बिजली का बिल बकाया होने का मामला सामने आया है।

 3.56 लाख से अधिक का बकाया

जानकारी के अनुसार, तेज प्रताप यादव ने पिछले करीब तीन साल से अपने निजी घर का बिजली बिल नहीं भरा है। बिजली विभाग के सूत्रों के मुताबिक, यह बकाया राशि 3.56 लाख रुपए से भी अधिक है। हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी रकम बकाया होने के बावजूद उनकी संपत्ति का बिजली कनेक्शन चालू है, जबकि बिहार में स्मार्ट मीटर लगे हैं जो बिल जमा न होने पर कनेक्शन काट देते हैं।

जांच के दायरे में मामला

इस गंभीर अनियमितता के सामने आने के बाद, यह मामला जांच के दायरे में आ गया है। बिजली विभाग पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आम उपभोक्ता के लिए सख्त नियम होने के बावजूद एक VIP का कनेक्शन इतने लंबे समय तक क्यों नहीं काटा गया।

विभाग के अधिकारियों ने अब बकाया राशि की रिकवरी करने की बात कही है। दक्षिण बिहार पावर कंट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के महाप्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी संबंधित अभियंताओं को पुराने बिलों का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

तेज प्रताप यादव ने आखिरी बार जुलाई 2022 में बिल जमा किया था। इस मामले से बिहार की राजनीति में भी गहमागहमी बढ़ गई है, और विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग गए हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !