Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-05

Seraikela News: कोलाबीरा में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता और विराट टुसू मेला का होगा आयोजन

Seraikela News: आदिवासी तिलका फुटबॉल एसोसिएशन कोलाबीरा ने वर्ष 2026 में एक भव्य तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता और विराट टुसू मेला का आयोजन करने की घोषणा की है. यह आयोजन 31 जनवरी, 1 फरवरी और 2 फरवरी 2026 को कोलाबीरा में आयोजित होगा.

इस फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग लेंगी, जिनके लिए एंट्री फीस 65,000 रुपये निर्धारित की गई है. एसोसिएशन का उद्देश्य स्थानीय फुटबॉल को बढ़ावा देना और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को मनाना है.

फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 7,00,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 5,00,000 रुपये, तृतीय पुरस्कार 2,50,000 रुपये और चतुर्थ पुरस्कार 2,50,000 रुपये दिया जाएगा.

फुटबॉल प्रतियोगिता के साथ-साथ विराट टुसू मेला का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं होंगी. टुसू मेला के प्रथम पुरस्कार में 51,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 31,000 रुपये और तृतीय पुरस्कार 21,000 रुपये दिया जाएगा.

इस आयोजन की पुष्टि मोहम्मद अख्तर हुसैन और रविंद्र मंडल ने की है. बैठक में शक्तिपद सेनापति, मोहम्मद करीम, शिवनंदन किकू, शिशिर महतो, लक्ष्मण महतो, दुलाल दास, साधन महतो, गणेश लोहर, मुखिया घनश्याम हसदा, दुर्गा हो, भारत महतो, अनादी महतो, श्याम नंदन किस्कू, लक्ष्मण महतो सहित एसोसिएशन के सभी सदस्य उपस्थित रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !