Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-05

Saraikela News: चांडिल में होटल कारीगर की संदिग्ध हालातों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र में बीती गुरुवार रात एक दुखद घटना सामने आई। जहां चांडिल स्टेशन बस्ती स्थित मोदी फास्ट फूड नामक होटल में काम करने वाले कारीगर संदिग्ध हालात में मृत पाए गए। मृतक की पहचान नागरा सिंह, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी चालियामा के रूप में हुई है। 

घटना के बारे में कैसे पता चला 

शुक्रवार सुबह होटल के अन्य कर्मचारी जब उन्हें जगाने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि नागरा सिंह के नाक से झाग निकल रहा था। इस परिस्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत हृदय-गति रुकने या किसी जहरीले पदार्थ के सेवन के कारण हो सकती है। सूचना मिलते ही होटल मालिक बाबन मोदी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों की मदद से उन्हें टेंपो द्वारा चांडिल अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात पुलिस ने शव को पोस्ट-मॉर्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया।

उनके अचानक निधन से परिजन में शोक 

नागरा सिंह पिछले लगभग दस वर्षों से इस होटल में कार्यरत थे। दो वर्ष पूर्व उनका विवाह हुआ था और उनकी एक छोटी बेटी भी है। उनके परिवार में पत्नी, सास और एक भाई शामिल हैं। उनके अचानक निधन से परिजनों के साथ-साथ पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

पुलिस की जांच 

घटना की जानकारी मिलते ही लूपुंगडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भोला सिंह सरदार, समाजसेवी निखिल रंजन महतो तथा स्थानीय पुलिस टीम होटल पहुंची। नीमडीह पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और होटल मालिक एवं अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि मौत का वास्तविक कारण सामने आ सके। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही  आगे की कार्रवाई करेगी। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !